{"_id":"5ed38eed8ebc3e90470d0115","slug":"ration-distribution-today-for-labour-mathura-mathura-news-agr4441030131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा निशुल्क राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लॉकडाउन के तीसरे माह में राशन का वितरण एक बार फिर सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें पहली बार प्रवासी मजदूरों को बगैर राशनकार्ड के चावल और चना का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा, जबकि आम कार्डधारकों को नियमित राशन के रूप में चावल और गेहूं दिया जाएगा।
एक जून से राशन वितरण होने जा रहा है। इसके लिए कार्डधारक और कोटेदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी दुकानें प्रात: सात बजे से खुल जाएंगी, जो रात सात बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान कार्डधारकों को पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत गेहूं और चावल दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रवासी मजदूरों को एक किलो चना प्रति परिवार और पांच किलो चावल प्रति यूनिट की दर से चावल दिए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क वितरण होगा। इसके साथ ही श्रम विभाग के पंजीकृत और मनरेगा जॉब कार्डधारक तथा नगर निगम में डूडा के पंजीकृत दहाड़ी मजदूर भी नि:शुल्क राशन के हकदार हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि कार्ड धारकों के अलावा प्रवासी मजदूरों को भी इस बार सरकार राशन दे रही है। उन्हें चावल और चना नि:शुल्क दिया जाएगा।