फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ration, distribution, rice, chana, mathura

राशन की दुकानों पर आज से चावल के साथ चना भी निशुल्क मिलेगा

Thu, 14 May 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Ration, distribution, rice, chana, mathura
मथुरा। जनपद में शुक्रवार से चावल के साथ चना का वितरण शुरू होने जा रहा है। चना और चावल कार्ड धारकों को निशुल्क वितरण किए जाएंगे। इसके लिए जनपद को 8560.520 मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल और 443.152 मीट्रिक टन चना का आवंटन हुआ है। सरकार कार्ड धारकों को पहली बार चना देने जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सरकार ने अप्रैल माह के दौरान मासिक खाद्यान में चावल और गेहूं का वितरण किया था। इसके अलावा निशुल्क पांच किलो प्रति यूनिट की दर से चावल भी दिया गया था। मई माह में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। साथ ही पहली बार सरकार राशन कार्ड धारकों को चना और देने जा रही है। जनपद को 443.152 मीट्रिक टन चना का आवंटन किया है। चना का वितरण जनपद में प्रति कार्ड धारक को एक किलो की दर से किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 4.44 लाख से अधिक कार्ड धारक हैं। इसमें यूनिटों की संख्या 17 लाख से अधिक है। जनपद में उचित दर की दुकानों पर तैनात नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में कोविड-19 के सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ वितरण के आदेश दिए हैं। सभी दुकान सुबह 06:00 बजे से शाम 09:00 बजे तक खुलेंगी। जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश के तहत वितरण की व्यवस्था शुक्रवार से होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

407853 राशनकार्डों पर 8956.800 मीट्रिक टन खाद्यान वितरण चालू माह में 11 मई तक 407853 राशनकार्डों पर 8956.800 मीट्रिक टन खाद्यान के रूप में गेहूं और चावल का वितरण किया जा चुका है। इसमें 115005 राशनकार्डो पर 3033.385 मीट्रिक टन खाद्यान्न नि:शुल्क तथा 292848 राशनकार्डों पर निर्धारित मात्रा व दर से 5923.415 मीट्रिक टन खाद्यान्न बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed