फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ration dealer election could not be held after uproar

Mathura News: हंगामे के बाद नहीं हो सका राशन डीलर का चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer election could not be held after uproar
 एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे हुए ग्रामीण।
मांट। विकास खंड क्षेत्र की गांव पंचायत बिजौली में राशन डीलर का चुनाव अधिकारियों के लिए गले की फांस बन गया है। शुक्रवार को राशन डीलर के इच्छुक दो अलग-अलग लोगों के समर्थकों ने तहसील मांट में एसडीएम कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन


बिजौली में कुछ माह पूर्व तक मुकेश कुमार राशन डीलर था, अनियमितता मिलने पर तत्कालीन एसडीएम अभिनव जै जैन ने उसके अनुबंध को निरस्त कर दिया था। फरवरी व मार्च माह में कई खुली बैठक हुई, आखिरी बैठक 29 मार्च को हुई। हंगामा व विरोध के चलते एसडीएम ने फिर से बैठक कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को राशन डीलर के चुनाव के लिए बिजौली के प्राथमिक स्कूल में खुली बैठक हुई।
विज्ञापन


एडीओ कंचन वीर सिंह, पंचायत सचिव राकेश कुमार, नीरज मौर्या, पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार व करीब 600 ग्रामीण मौजूद रहे। हंगामे के बाद बिना किसी परिणाम के बैठक निरस्त करने की घोषणा कर दी गयी। एडीओ कंचन वीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग वहां झगड़े पर आमादा थे, और पुलिस बल पर्याप्त नहीं था, इसलिए बैठक निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंदन लाल पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनके पक्ष में 269 लोग थे, विपक्ष में 155। फिर भी बैठक में प्रस्ताव नहीं लिखा गया। इसके बाद दूसरे प्रत्याशी दिनेश कुमार एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शपथ पत्र देकर 300 से अधिक ग्रामीणों के उनके पक्ष में होने का दावा किया। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने दोनों पक्षों को कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसडीएम रितु सिरोही ने बताया कि जल्द राशन डीलर का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed