{"_id":"490ae98ac12da0bc78bef4263d9f2255","slug":"ratan-tata-inaugurate-the-nayati-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतन टाटा ने किया नयति हास्पिटल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतन टाटा ने किया नयति हास्पिटल का शुभारंभ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा संस के चेयरमैन एमिरेट्स पद्म विभूषण रतन टाटा ने रविवार को नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का शुभारंभ किया। उन्होंने अस्पताल को ब्रज क्षेत्र के मरीजों के उपचार की अपनी तरह की पहली अनूठी सेवा बताया।
नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के उद्घाटन अवसर पर रतन टाटा ने कहा कि आज मथुरा में उद्घाटित नए अस्पताल से इस क्षेत्र के लोगों को जरूरी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हाेंगी।
शहर में सभी सुविधाओं के साथ इस अस्पताल का खुलना खुशी की बात है। सबसे बड़ी बात कि इसके पीछे व्यक्तिगत बलिदान के साथ समाज सेवा का एक जुनून है और सच्ची चाहत है।
विज्ञापन
नयति हेल्थकेयर की चेयरपरसन नीरा राडिया ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान करने के सफर में आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य छोटे शहरों में मरीजों को उपचार की सुविधा प्रदान कर आम लोगों पर बीमारी की वजह से पड़ने वाले शारीरिक, भावनात्मक और आर्थिक बोझ को कम करना है।
स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विशेषज्ञ जिनमें कार्डियक साइंस, ऑन्कोलॉजी, आर्थोपीडिक्स, न्यूरोसाइंस, पल्मोनोलॉजी, गैस्ट्रोसाइंस, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, पीडिएट्रिक्स, गाइनेकोलॉजी, रेडियोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर और इमरजेंसी मेडिसिन और डेंटिस्टरी के विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे सेवा उपलब्ध कराएंगे।
नयति हेल्थकेयर के सीईओ मेडिकल डा. आरके मणि ने कहा कि मरीजों को उपचार प्रदान करने के महान विचार ने मुझे बहुत प्रभावित किया और मेडिकल और नर्सिंग से जुड़े मेरे सैकड़ों पेशेवर सहकर्मी मथुरा को अपनी कर्मभूमि बनाने के लिए दूर-दूर से यहां आए हैं।
समारोह में ये रहे उपस्थित
विधायक प्रदीप माथुर, मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर, दीनानाथ चतुर्वेदी, डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एमवीडीए के उपाध्यक्ष सीपी सिंह, एमवीडीए सचिव एसबी सिंह, कुंवर नरेंद्र सिंह, राजेश चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, कुंवर नरेंद्र सिंह, आदित्य चौधरी, नीरज अग्रवाल, सतीश ‘ब्रजवासी’, राजीव अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।