{"_id":"5e46b0548ebc3ee58d481830","slug":"rasiyaon-ka-aanand-mathura-news-agr4294342190","type":"story","status":"publish","title_hn":"होरी खेलन महाराज होरी खेलन चलो बरसाने को...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होरी खेलन महाराज होरी खेलन चलो बरसाने को...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ब्रज के मंदिरों में रसियाओं का आनंद बरस रहा है। भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन कर पुण्य कमा रहे हैं। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में ढप की तान पर गाए जा रहे होली के रसियाओं का आनंद लूटा जा रहा है। मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को द्वारकेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने होरी खेलन महाराज होरी खेलन चलो बरसाने को... आदि रसिया और होली गीत का गायन किया। इस मौके पर भक्त भी आनंदित होकर नाचते दिखे।
भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन के दौरान ठाकुरजी के साथ होली खेल रहे हैं। होली के गीतों और रसियाओं के साथ मंदिर में ठाकुरजी के भक्तों पर गुलाल डाला जा रहा है। मंदिर में यह आनंद सभी को होलीमय भक्ति के रंग में सराबोर कर रहा है। भक्त भी इस प्रसादी रूपी गुलाल में रंगने को तैयार दिखे और रंग में सराबोर होकर अपने को धन्य माना।
मंदिर द्वारिकाधीश के साथ ब्रज के अन्य मंदिरों में भी होली का यह आनंद देखा जा सकता है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि होली के इस उत्सव का आनंद लेना है तो ठाकुर मंदिर द्वारिकाधीश में ही आपको मिलेगा क्योंकि ब्रज के सुप्रसिद्ध रसिया प्रतिदिन राजभोग के दर्शन में ठाकुर मंदिर द्वारिकाधीश में ही गाए जाते हैं।