फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rasacharyas supported the sevayats

Mathura News: रासाचार्यों ने सेवायतों को दिया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rasacharyas supported the sevayats
प्रदर्शन करते बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत और रासाचार्य।
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण और न्यास गठन के मामले में वृंदावन के कई रासाचार्यों ने मंदिर के सेवायतों के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन


रासाचार्यों ने चिंता व्यक्त की कि सरकार कॉरिडोर के बहाने मंदिर का अधिग्रहण करना चाहती है। उन्होंने आशंका जताई कि अधिग्रहण के बाद ब्रजवासी अपने आराध्य को पहले की तरह लाड नहीं लड़ा पाएंगे, जो ब्रज की भक्ति परंपरा का एक अभिन्न अंग है। रासाचार्यों का कहना है कि ब्रज में भगवान की सेवा केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें लाड-दुलार और आत्मीयता का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


स्वामी हरिवल्लभ शर्मा छोटे ठाकुर ने कहा कि यह केवल कॉरिडोर का मामला नहीं है, बल्कि ब्रज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान पर हमला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रजवासियों का अपने आराध्य के प्रति यह अद्वितीय प्रेम और सेवा भाव ही उनकी पहचान है। इसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। रासाचार्यों ने सरकार से इस प्रस्तावित योजना पर पुनर्विचार करने और ब्रज की परंपराओं का सम्मान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर रहे जय किशन भारद्वाज ने बताया कि तोड़फोड़ करना किसी प्रकार का हल नहीं है। यहां की प्राचीन संस्कृति सभ्यता सबसे अलग है। अन्य स्थानों पर जहां कॉरिडोर बना है आज भी वहां लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं और लोगों की मृत्यु भी होती है। इसलिए कॉरिडोर कोई समाधान नहीं है। यह तो केवल एक योजना के तहत ब्रजवासियों को यहां से हटाने की योजना बनाई गई है। विरोध कर रहे रासाचार्य पर्रिकर में स्वामी रवि कृष्ण शर्मा, अशोक व्यास, मुरारी स्वामी, जय प्रियाशरण, देवकी स्वामी, अवधेश स्वामी, स्वामी वेदप्रकाश, स्वामी गिर्राज, स्वामी घनश्याम, स्वामी सीताराम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed