फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rape of 3 year old innocent girl in Farah

Mathura News: फरह में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rape of 3 year old innocent girl in Farah
मथुरा/फरह। फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम 3 साल की मासूम संग नाबालिग पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात की। पीड़िता के पिता द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 3 साल की मासूम शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसका नाबालिग पड़ोसी वहां आया। बच्ची को अकेला देखकर उसे टाॅफी का लालच देकर अपने घर में ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो उसे खाने को फल दे दिए। इधर, काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए परिजन बाल अपचारी के घर तक पहुंच गए। वहां उन्हें बच्ची बदहवास हालत में मिली। उसके पास ही किशोर खड़ा था, जोकि मौके से भाग गया।
विज्ञापन

परिजन बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पिता ने बाल अपचारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed