फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rape and robbery of old woman after giving lift

Mathura News: लिफ्ट देकर वृद्ध महिला से दुष्कर्म, लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rape and robbery of old woman after giving lift
मथुरा। महावन क्षेत्र में रविवार दोपहर लिफ्ट देकर वृद्ध महिला से दुष्कर्म व लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप एक बाइक सवार पर लगा है। पीड़ित महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन



दरअसल, पीड़ित महिला की पुत्रवधू का प्रसव क्षेत्र के एक अस्पताल में शनिवार को हुआ था। यहां से लौटकर 65 साल की महिला रविवार को अपने घर जा रही थी। क्षेत्र के चौराहे पर खड़ी महिला पचावर की ओर जा रहे बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक रुकने पर महिला बैठ गई। इस दौरान बाइक सवार उसे सुनसान स्थान पर ले गया। यहां बाइक रोककर महिला को धमकाते हुए पैरों के पायजेब, कान के कुंडल, नाक की लौंग उतरा ली।
विज्ञापन


उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची वृद्धा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया कि वृद्ध महिला वारदात वाले स्थान को पहचान नहीं पा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया गया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी की जल्द पहचान कर ली जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed