फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rani mukherji ko kiya twitter

अभिनेत्री रानी मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर ईसाई उत्पीड़न के ट्वीट ने फैलाई सनसनी

Sun, 13 Oct 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
rani mukherji ko kiya twitter
मथुरा। कोतवाली सुरीर में दंपती के आत्मदाह का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब किसी अज्ञात ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके दंपती को ईसाई धर्म का बताते हुए आरएसएस के द्वारा मारना बताया है। सुरीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने इसे देखा।
विज्ञापन

28 अगस्त को दबंगों से परेशान होकर जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती ने सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे दंपती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हालांकि पुलिस पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। यह मामला कुछ दिन शांत रहा, पर अब इस मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। किसी ने रानी मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि मृतक दंपती ईसाई थे।
विज्ञापन

दंपती को आरएसएस के हिंदुओं ने मारा है। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुरीर पुलिस को यह जानकारी हुई तो ट्विटर एकाउंट को देखा गया। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि दो समुदाय में विद्वेष की भावना भड़काने पर आईपीएस की धारा 153 और 505 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ट्वीट करने वाले की तलाश करकेे जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed