फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rang je and dwarikadhish mandir

संरक्षित धरोहर में शामिल होंगे रंगजी और द्वारिकाधीश के बगीचे

Wed, 22 Jan 2020 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
rang je and dwarikadhish mandir
वृंदावन स्थित मंदिर श्रीद्वारिकाधीश का बगीचा। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज की प्राचीन धरोहर में शामिल वृंदावन स्थित प्रख्यात मंदिर रंगजी और मंदिर द्वारिकाधीश के बगीचों को संरक्षित कराने की पहल सांसद हेमामालिनी ने की है। ब्रज के दो प्रमुख मंदिरों के दो बगीचों को हेरिटेज का हिस्सा बनाने के लिए उन्होंने राज्य सरकार के प्रमुख सचिव पर्यटन को पत्र भेजा है। साथ ही सिफारिश की है कि दोनों प्रमुख मंदिरों की सहमति लेते हुए इनके संरक्षण की परियोजना पर काम किया जाए।
विज्ञापन

वृंदावन स्थित रंगजी मंदिर उत्तर भारत के विशाल मंदिरों की श्रेणी में शामिल है। बड़ी संख्या में लोग श्रीरंगजी के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे ही मथुरा स्थित श्रीद्वारिकाधीश मंदिर भी प्रख्यात है। इन दोनों ही मंदिरों से बगीचे जुड़े हुए हैं, लेकिन वृंदावन स्थित रंगजी का बगीचा और द्वारिकाधीश का बगीचा काफी प्राचीन हैं। इनका निर्माण अधिकतर लाल पत्थरों से हुआ है। हालांकि वर्तमान में यहां पौधों की दृष्टि से बगीचा कम नजर आते हैं। सिर्फ पुरातत्व महत्व का भवन ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी ने इनके महत्व को दर्शाते हुए हेरिटेज की दृष्टि से इनके संरक्षण की आवश्यकता जताई है। राज्य सरकार के प्रमुख सचिव पर्यटन को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि इन दोनों ही स्थलों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। इसके लिए इन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। साथ ही यहां विकास की योजनाएं इनके स्वामियों की सहमतिनुसार अमल में लाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यह दोनों प्राचीन स्थल हैं। यहां प्राचीन बावड़ी और कुएं हैं। यमुना से पानी के लाने का रास्ता भी बना हुआ है। मंदिरों की सहमति के आधार पर इन्हें संरक्षित किया जा सकता है। इसकी पहल सांसद हेमामालिनी ने शासन से की है।
- जनार्दन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed