{"_id":"6256dc51b69f8d4b54523f5e","slug":"ramvriksha-yadav-s-guru-bhai-appeared-in-court-mathura-news-mtr5160172175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवृक्ष यादव का गुरु भाई अदालत में हुआ हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवृक्ष यादव का गुरु भाई अदालत में हुआ हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। २ जून २०१६ को जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रहे रामवृक्ष यादव के गुरु भाई राजनारायण शुक्ला ने बुधवार को अदालत मेें पहुंचकर हाजिरी दी। वह आधा दर्जन वारदातों में नामजद है। उसके साथ अन्य तीन आरोपी भी अदालत पहुंचे। जानकारी रहे राजनारायण शुक्ला ने सीजेएम की अदालत में रामवृक्ष यादव का अपहरण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
जवाहरबाग पर कब्जा करने के दौरान वर्ष 2014 से २०16 तक थाना सदर बाजार में चार दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हुए। इनमें तहसील में मारपीट, बिजली चोरी, उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट, उद्यान विभाग में तोड़फोड़ सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि शामिल थे। बुधवार को अपर सिविल जज नीरज गौंड की अदालत में करीब दर्जन भर मुकदमों की तारीख थी। इनमें से कुछ मुकदमों में राजनारायण शुक्ला नामजद हैं।
केस में शामिल कुल ४२ आरोपियों में से राजनारायण के साथ विनय शुक्ला, नवल किशोर और रामायण अदालत में हाजिर हुए।12 आरोपी विभिन्न जेलों में बंद हैं जिन्हें पुलिस ने अदालत में पेश नहीं किया। अदालत ने सभी मुकदमों की सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। जवाहरबाग पर कब्जे के दौरान बिजली चोरी के मामले की सुनवाई एडीजे स्पेशल की अदालत में हुई।
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले में जमानत पर चल रहे आरोपी राजनारायण शुक्ला, नवल किशोर, विनय शुक्ला व रामायण अदालत में पेश हुए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। आरोपियों के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि एडीजे स्पेशल और एसीजेएम की अदालत में करीब दर्जन भर मामलों की सुनवाई हुई।
आखिरकार कहां गए नेताजी
राजनारायण शुक्ला ने बताया कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, वह शांत नहीं बैठेंगे। आखिरकार कहां गए नेताजी, वारदात के दिन रामवृक्ष यादव उनके साथ थे। इसके बाद उन्हें पुलिस ले गई और पता नहीं चला। अब उन्होंने सीजेएम की अदालत मेें प्रार्थना पत्र दिया है। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।