फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ramvriksh daughter is ready for dna test

रामवृक्ष की बेटी बोली मैं दूंगी डीएनए

Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
ramvriksh daughter is ready for dna test
ramvriksha yadav mathura 2 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
जवाहर बाग कांड में मारे गए रामवृक्ष यादव की शिनाख्त के लिए कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उसके गांव गई पुलिस टीम को वहां उसका कोई परिवारीजन नहीं मिला। इसकी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद रामवृक्ष की बेटी ने अपना डीएनए देने के लिए कहा है। उनके वकील के अनुसार रामवृक्ष की बेटी ने मथुरा पुलिस से खतरा बताते हुए कोर्ट से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन


दो जून को हुई जवाहर बाग हिंसा में मारे गए रामवृक्ष यादव की मौत होना पुष्ट करने के लिए कोर्ट ने हाईवे पुलिस को उसका डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में हाईवे पुलिस रामवृक्ष यादव के गांव गई थी, लेकिन वहां उसे कोई परिवारीजन नहीं मिला।
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव के वकील तरणी कुमार गौतम ने इस मामले में रामवृक्ष यादव की बेटी गुड्डी से वार्ता की। वकील ने अमर उजाला को बताया कि रामवृक्ष की बेटी डीएनए टेस्ट कराने को तैयार है, लेकिन उसने खुद को मथुरा पुलिस से खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रामवृक्ष की बेटी ने कोर्ट से सुरक्षा मांगी है और सुरक्षा में अपना डीएनए देने को तैयार है। बताते चलें कि दो जून को हुई हिंसा में रामवृक्ष यादव के मारे जाने की पुष्टि मथुरा पुलिस और डीजीपी जावीद अहमद ने जेल में बंद रामवृक्ष के साथी हरनाथ सिंह से रामवृक्ष के जले हुए शव की शिनाख्त कराने के बाद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed