फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rampant encroachment in the narrow streets and market of the Shri Banke Bihari Temple has troubled devotees

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर की तंग गलियों व बाजार में जबरदस्त अतिक्रमण, श्रद्धालु परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rampant encroachment in the narrow streets and market of the Shri Banke Bihari Temple has troubled devotees
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की संकरी गलियों और बाजार में हो रहा अतिक्रमण श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बना हुआ है। यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने कई बार नाराजगी जताई और इसे हटाने के निर्देश दिए। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चला, लेकिन यह अभियान भी यहां बेअसर साबित हो रहा है। ऐसे में नए साल में देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह अतिक्रमण परेशानी का बड़ा कारण बन सकता है।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर बाजार में हरि निकुंज चौराहे से विद्यापीठ चौराहे तक, विद्यापीठ से जुगल घाट तक, वीआईपी रोड पर, राधा स्नेह बिहारी मंदिर मार्ग एवं बांकेबिहारी मंदिर की तंग गलियों में दुकानदारों ने दुकानों के आगे बेंच एवं पट्टे लगाकर दुकान का सामान, पोशाक, पेड़ा, मुकुट शृंगार आदि सड़क पर रख लिए हैं। दुकानदारों के अतिक्रमण के बाद उसके आगे की जगह को रेहड़ी पटरी लगाने वालों ने घेर लिया है। आलम यह है कि 30 फीट चौड़ा बांकेबिहारी बाजार का रोड सिकुड़कर 10 फीट रह गया है। संकरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण जहां यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो रही है, वहीं भीड़ का दबाव बढ़ जाने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने कई बार मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए उसे हटाने के निर्देश दिए। नगर निगम ने भी कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया, लेकिन अभियान भी यहां बेअसर ही रहा। निगम टीम के जाते ही दुकानदार व रेहड़ी पटरी लगाने वाले फिर अतिक्रमण कर लेते हैं। ऐसे में नए साल पर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को अतिक्रमण के कारण परेशानियों से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण खिलाफ कार्रवाई होगी। हर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उनका सामान भी जब्त किया जाएगा। यह अभियान अब निरंतर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed