फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ramlila at mathura

राम को 14 वर्ष का वनवास, भरत को राजगद्दी

Mon, 03 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 03 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ramlila at mathura
प्रभु श्रीराम की बारात लौटकर अवधपुरी पहुंच गई। - फोटो : अमर उजाला
प्रभु श्रीराम की बारात लौटकर अवधपुरी पहुंच गई। यहां महिलाओं द्वारा मंगलाचार गाए जा रहे थे। नर-नारियां प्रभु श्रीराम और जानकी के दर्शन कर हर्षित हो रहे थे। मां कौशल्या, सुमित्रा, कैकेयी ने चारों भाइयों की आरती उतारी। 
विज्ञापन


राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ से श्रीराम का राज्याभिषेक करने की बात कही। इसके लिए राज्य में तैयारियां शुरू हो गई। हर ओर हर्ष और उल्लास छा गया। दीपकों की जगमग ज्योति होने लगी। तोरण द्वार बनाए गए। देवताओं को विचार आया कि श्रीराम का अभिषेक हो गया तो राक्षसों का वध कौन करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने सरस्वती को अपनी बात बताई। सरस्वती ने माया से मंथरा को जहर का प्याला बना दिया और कैकेयी के कान भर दिए। कैकेयी कोपभवन में चली गई और जब दशरथ आए तो उन्होंने अपने दो वचनों की याद दिलाई। पहले वचन में भरत को राजगद्दी और दूसरा श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनते ही दशरथ मूर्छित हो गए। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के विवाह की खुशियां काफूर हो गई। जब श्रीराम को यह बात पता चली तो वह वनवास जाने को तैयार हो गए। लक्ष्मण भी भाई की सेवा के लिए उनके साथ चल दिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर यह दृश्य देखकर सभी का हृदय द्रवित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed