फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramlala appeared in his dream, the little devotee started walking on foot

रामलला के दर्शन की लालसा: छह साल के मोहब्बत के नन्हे कदम...सिमट गई पंजाब से अयोध्या तक की दूरी, पहुंचे वृंदावन

Wed, 29 Jan 2025 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

पंजाब से पैदल यात्रा कर अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर अपने गांव वापस जा रहे छह वर्ष के नन्हे राम भक्त वृंदावन पहुंचे। भक्त का विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर स्वागत किया। 
 

विज्ञापन
Ramlala appeared in his dream, the little devotee started walking on foot
रामभक्त महोबत आबोहर

विस्तार

पंजाब से अयोध्या की 1100 किमी दूरी छह वर्षीय बालक के कदमों के आगे छोटी पड़ गई। रामलला के दर्शन कर वापस आ रहे मोहब्बत कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे, तो यहां हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। छह साल के नन्हें भक्त के अनुसार प्रभु श्रीराम उसके सपने में आए थे। जिसके बाद वह दर्शन के लिए पैदल ही अयोध्या चल दिया।
विज्ञापन


रामलला के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा पर निकले पंजाब के जिला फाजिलका के किलिया बाली गांव निवासी 6 वर्षीय मोहब्बत अबोहर के साथ पिता मुकेश आबोहर भी चल रहे हैं। मोहब्बत ने बताया कि वह 14 नवंबर को राम मंदिर में प्रभु राम के दर्शन की अभिलाषा लेकर पैदल यात्रा पर निकले। इसके लिए प्रतिदिन वह 22 किलो मीटर प्रतिदिन पैदल यात्रा कर रहे हैं। लगभग दो माह में 1150 किलोमीटर की यात्रा कर वह वृंदावन आए हैं। उन्होंने अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन कर पूजन अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रभु राम के दर्शन कर पैदल ही अपने गांव की ओर लौट रहे छह साल के राम भक्त मोहब्बत ने परिक्रमा मार्ग में विहिप जिला अध्यक्ष विनोद राघव, लाखन सिंह, सुरेश सिंह आदि ने स्वागत किया। नन्हे राम भक्त ने बताया कि उसे पैदल चलकर प्रभु राम के दर्शन करने की प्रेरणा स्वयं भगवान श्रीराम ने दी है। भगवान राम ने स्वप्न में आकर उसे यात्रा करने का आदेश दिया था। यह बात उसने अपने पिता मुकेश को बताई और फिर घर से अयोध्या जाना। प्रभु राम के दर्शन पूजन के बाद लौटकर पैदल घर पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके लिए प्रभु राम ने शक्ति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed