{"_id":"5d83e47b8ebc3e014e27fc52","slug":"ramesh-baaba-ke-svaasthy-mein-sudhaar-mathura-news-agr4065053167","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रमेश बाबा के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रमेश बाबा के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
विज्ञापन
मथुरा। पद्मश्री रमेश बाबा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते विनोद बाबा।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री विभूषित रमेश बाबा के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मेदांता हॉस्पिटल व भक्ति वेदांत हॉस्पिटल के चिकित्सक बाबा के स्वास्थ्य लाभ के लिए बरसाना में ही उपचार में जुटे हुए हैं।
मान मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने बताया कि संत रमेश बाबा के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। मेदांता हॉस्पिटल के हेड डॉ. त्रिहान के नेतृत्व में उपचार हो रहा है। डॉ. त्रिहान ने बताया है कि बाबा का स्वास्थ्य तेजी के साथ सुधर रहा है। गौरतलब रहे कि पिछले पांच-छह दिन से रमेश बाबा का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था।
हालांकि वे पिछले एक माह से बीमार थे। इसके चलते उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है। जहां मेदांता अस्पताल के हेड डॉक्टर त्रिहान की देखरेख में डॉक्टरों की टीम उनका मान मंदिर बरसाना में ही उपचार कर रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को संत रमेश बाबा का हालचाल जानने के लिए ब्रज के रसिक संत विनोद बाबा भी उनसे मिलने के लिए बरसाना पहुंचे। इधर, रमेश बाबा के स्वास्थ्य में सुधार की कामना को लेकर मान मंदिर गुरुकुल के बच्चे भी अखंड हरिनाम संकीर्तन कर रहे हैं। इनके अलावा संत रमेश बाबा के स्वास्थ्य खराब होने की खबर लगने से उनके बाहर रह रहे अनुयायी भी परेशान हो गए। अनेक भक्त उन्हें देखने के लिए बरसाना पहुंचने लगे हैं। ब्रजवासी भी बाबा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।