फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ramanayak needs internal security and needs to be cautious

आंतरिक सुरक्षा को लेकर और सतर्क रहने की जरूरत: रामनाईक 

Fri, 28 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 28 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ramanayak needs internal security and needs to be cautious
राज्यपाल रामनाईक - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत को आज पूरा देश नमन कर रहा है। हम सब भारतवासी शहीदों के परिवारों के साथ हैं। यह बात प्रदेश के  राज्यपाल रामनाईक ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को लेकर और सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि नक्सली हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लगातार सक्रिय हैं, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि नक्सलवाद को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर और सतर्क रहने की जरूरत है। केंद्र के साथ राज्य सरकारों की यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वह आंतरिक आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में कड़ा कदम उठाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिखरते समाज को जोड़ने के लिए वात्सल्य ग्राम जैसे प्रकल्पों की भूमिका उस समय और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब हम आंतरिक आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे हों। उन्होंने कहा कि नक्सलवादियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सरकारी स्तर पर जारी प्रयासों के साथ सामाजिक स्तर पर भी प्रयास यदि किए जाएं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed