{"_id":"5f26cc868ebc3e63b25a0b00","slug":"ram-temple-mathura-news-agr4531693127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर की आधारशिला का उत्सव मनाएगी कृष्ण की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर की आधारशिला का उत्सव मनाएगी कृष्ण की नगरी
विज्ञापन
मथुरा। पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने का उत्सव भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कृष्ण की इस पावन नगरी मथुरा के मंदिरों से लेकर घर-घर दीप जलाकर उत्सव मनाकर आनंद लूटा जाएगा। हजारों भक्त इस बेला के साक्षी बनने के लिए आतुर हैं। भगवान राम के सुंदर अलौकिक मंदिर के निर्माण की आधारशिला के भव्य उत्सव को लेकर मथुरा के मंदिरों में तैयारियों पूरी कर ली गईं हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में तीन दिन तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। संपूर्ण जन्मभूमि प्रांगण में केसरिया ध्वजा, तोरण द्वार लगाए जाएंगे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम मंदिर के दिव्य निर्माण के आधारशिला के आयोजन 3 अगस्त से आरंभ होंगे। इस दिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में विराजित श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव का अभिषेक होगा। 4 अगस्त को भागवत भवन स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का आरंभ होगा। 5 अगस्त को प्रात: 9 बजे विश्राम होगा।
पूजन के दिन 5 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण, मर्यादा पुुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का रूप धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर के लिए आधारशिलाओं का पूजन करेंगे, उस पुण्य घड़ी में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य आरती का आयोजन दोपहर 12:10 बजे से होगा। आरती के साथ ही संपूर्ण मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़े, घंटे-घड़ियाल, मृदंग-झांझ, मंजीरों की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो उठेगा। संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेशवरनाथ चतुर्वेदी और विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया सायंकाल हजारों दीप-मालाओं से संपूर्ण मंदिर प्रांगण आलोकित होगा।
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में 4 और 5 अगस्त को भव्य आयोजन होंगे। शाम को मंदिर दीपों की माला से रोशन होगा। इसी कड़ी में मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में दीपदान होगा। फूलबंगला सजेगा। शाम को मंदिर में 1100 दीपों से दीपदान कर उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, मनमोहन सराफ, महेश गोयल, सुरेश अग्रवाल ने बताया कि यह सभी कार्यक्रम श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल द्वारा किया जाएगा।