फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ralod leader's pistol seized, license will be canceled

Mathura News: रालोद नेता की पिस्टल जब्त, रद्द होगा लाइसेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ralod leader's pistol seized, license will be canceled

विज्ञापन
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थित पोतरा कुंड के पास शनिवार रात श्रीधाम गेस्ट हाउस गोलीकांड में रालोद के प्रदेश महामंत्री रविंद्र नगर के खिलाफ आर्म्स एक्ट उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस इस प्रकरण में डीएम को लाइसेंस निलंबन की संस्तुति रिपोर्ट भेजने की तैयारी में जुट गई है। थाना गोविंद नगर के एसआई चमन कुमार शर्मा की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे के अनुसार मनभावन होटल के सीसीटीवी फुटेज जांच में पाया गया कि रविन्द्र नरवार उर्फ रवि चौधरी पुत्र दीवान सिंह नरवार निवासी 24-डी मानस नगर, जनकपुरी, कोतवाली द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किए गए, जिसमें एक गोली उनके खुद के बायें पैर में लग गई।
विज्ञापन


रविन्द्र नरवार उर्फ रवि चौधरी ने अपने लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग करते हुए फायर किए। इस प्रकरण में रविंद्र नरवार की मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती हैं। दरअसल, पुलिस ने पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है। सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी आधार पर पुलिस जिलाधिकारी को रविंद्र के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed