फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Raka XI won the final match in the cricket competition

क्रिकेट प्रतियोगिता में राका इलेवन ने जीता फाइनल मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Raka XI won the final match in the cricket competition
वृंदावन। श्री राम स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इस दौरान जोरदार रोमांच देखने को मिला।
विज्ञापन

हजारीमल सोमानी इंटर कालेज नगर निगम के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेपाल व राका इलेवन मथुरा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम महज 84 रन ही बना सकी। नेपाल की घातक गेंदबाजी के चलते राका इलेवन को जूझना पड़ा। टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

विजेता राका इलेवन को अतिथि सीओ सदर राममोहन शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी विनय मिश्र और कार्यक्रम संयोजक शशांक शर्मा ने ट्रॉफी से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल की टीम को राम स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से ट्रॉफी नगद राशि प्रदान की गई। टूर्नामेंट में नेपाल टीम के आल राउंडर संदीप मित्तल को मैन ऑफ द सीरीज, श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब आदित्य पांडे व बॉलर का खिताब भीम परमार को मिला। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच भीम परमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed