फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajya Sabha MP said...After Kisan Pehchan Patra, I got 11 digit ID

Mathura News: राज्यसभा सांसद बोले...किसान पहचान पत्र के बाद मुझे मिली 11 अंकों की आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP said...After Kisan Pehchan Patra, I got 11 digit ID
मथुरा। राज्यसभा सांसद को किसान पहचान पत्र की आईडी सौंपते एसडीओ। स्वयं - फोटो : mathura
मथुरा। किसान पहचान पत्र (फार्मर रजिस्ट्री) के लिए अब केवल 8 दिन ही शेष बचे हैं। इसके बाद पहचान पत्र नहीं बनवाने वाले किसानों की योजनाओं को रोक दिया जाएगा। इसमें पीएम सम्मान निधि भी शामिल है।
विज्ञापन

सोमवार को राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने किसान पहचान पत्र बनवाया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उन्हें 11 अंकों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी मिल गई है। इससे उन्हें सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ मिल जाएगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि किसान पहचान पत्र जिले में प्रतिदिन 650 से अधिक बनाए जा रहे हैं। इसके लिए 51 स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 3.11 लाख किसानों के सापेक्ष अब तक 1.48 लाख लोगों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी किसानों ने बनवा ली है। कृषि रक्षा अधिकारी ने कहा कि किसान आयोजित हो रहे शिविरों में किसान पहुंचें और अपने दस्तावेजों के पंजीकरण कराएं। जिलाधिकारी सीपी सिंह प्रतिदिन किसान पहचान पत्र की निगरानी कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी किसानी क्षेत्र से जुड़े हैं वह भी पहले आगे आकर किसान पहचान पत्र बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed