{"_id":"670ffcfbb4bc4a30c5098c7b","slug":"rajputs-troubled-by-fake-cases-reached-ssps-door-mathura-news-c-369-1-mt11002-119521-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फर्जी मुकदमों से परेशान राजपूत पहुंचे एसएसपी के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फर्जी मुकदमों से परेशान राजपूत पहुंचे एसएसपी के द्वार
विज्ञापन
मथुरा। राजपूत समाज पर हो रहे अत्याचार और झूठे मुकदमे लगाने की शिकायत लेकर बुधवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और अखिल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और मुकदमा दर्ज करने से पहले जांच कराए जाने की मांग की।
करणी सेना जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह राजावत ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र से शिकायतें आ रही हैं कि समाज के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पुलिस बिना जांच के मुकदमा दर्ज कर रही है। जिला संगठन मंत्री कुंवर विष्णु सिंह राजपूत ने बताया कि समाज के लोगों पर फर्जी पॉक्सो और गुंडा एक्ट के लगाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से ऐसा लगता है कि राजपूत होना गुनाह हो गया है।
उन्होंने राजपूत समाज के लोगों पर लगे मुकदमों की जांच कराने की मांग की। कहा कि यदि समाज का व्यक्ति जांच में दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन बेगुनाह को पुलिस परेशान न करे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सुजान सिंह तरकर ने कहा कि समाज के लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान सियाराम प्रधान, विजयपाल, नवल सिंह, संरक्षक प्रमोद सिंह, रामवीर सिंह, देवेंद्र ठाकुर, दिनेश, कप्तान सिंह राघव, हरिओम ठाकुर, पुष्प पहलवान, ईश्वर चंद प्रधान, श्याम सुंदर सिसोदिया, नरेंद्र सिंह, करण सिंह आदि मौजूद रहे।