{"_id":"155e42afa5cb572fec3c169f8a62247b","slug":"rajnath-singh-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बिहार उसके बाद यूपी फतह करेंगेः राजनाथ्ा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बिहार उसके बाद यूपी फतह करेंगेः राजनाथ्ा सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा भूमि से पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे आगाह किया है। कहा कि यदि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और सीमा पार से गोलीबारी हुई तो देश की सेना पर जवाबी कार्रवाई के लिए पाबंदी नहीं लगाई गई है। पहले भारत की ओर से गोली नहीं चलेगी और अगर बाध्य किया गया और गोली चली तो हम गिनती नहीं करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कृष्ण कृपाधाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया, सभी से हाथ ही नहीं बल्कि गले मिलकर दिल से दिल मिलाकर अच्छे संबंध बनाने की पहल की, लेकिन कुछ पड़ोसी देश इसका गलत अर्थ निकाल रहे हैं। सीमापार से बार-बार गोलीबारी कर हमें कमजोर समझने की भूल करने वाला पड़ोसी समझ ले कि हम सौहार्द और स्नेह का वातावरण चाहते हैं, लेकिन देश के स्वाभिमान और सम्मान को ताक पर रखकर नहीं।
इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार में एनडीए नेतृत्व की सरकार बनने जा रही है और अगली बारी उत्तर प्रदेश की है। यहां हम दमदारी के साथ यूपी फतह करेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में आप लोगों की मेहनत पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भारत के राजनीतिक इतिहास में पहली बार केंद्र में गैर कांग्रेस नेतृत्व वाली पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। हम सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए सत्ता में आए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई क्रांतिकारी योजनाओं पर सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में हमारी सरकार ने भारत का मान तेजी के साथ बढ़ाया है विपक्षी इस मुद्दे पर बहस नहीं कर सकते। आज विश्व में अमेरिका, चीन और भारत को आर्थिक महाशक्ति के रूप में देखा जा रहा है। यह हमने साबित कर दिया है। आज देश में गरीब से गरीब भारतवासी को सम्मान जनक जीवन जीने का हक हमारी सरकार दे रही है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, गैस सब्सिडी आदि पर हमने क्रांतिकारी कार्य प्रारंभ किया।
उन्होंने कहा कि देश का गरीब किसी साहूकारों का कर्जदार न बने इसके लिए हमारी सरकार ने 1 लाख 25 हजार करोड़ की मुद्रा बैंक योजना शुरू की जो हुनरमंद बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़ा करने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने देश के आंतरिक माओवाद और नक्सलवाद पर काबू पाया, वहीं बंगलादेश में हो रही गौ तस्करी पर अंकुश लगाते हुए सीमा विवाद का हल निकाला। इससे पूर्व उन्होंने कृष्ण कृपाधाम राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की।
इससे पूर्व मंचासीन फतेहपुर सीकरी के सांसद बालूलाल चौधरी, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, बांकेबिहारी माहेश्वरी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रविकांत गर्ग, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, पद्मसिंह शर्मा, जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, देवेंद्र शर्मा, अजय पोइया, श्याम अहेरिया, कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।