फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajasthan police harassed personnel posted at Govardhan bus stand

Mathura News: गोवर्धन बस अड्डा पर तैनात कर्मी को राजस्थान पुलिस ने हड़काया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan police harassed personnel posted at Govardhan bus stand
गोवर्धन। राजस्थान पुलिस कर्मी द्वारा गोवर्धन बस अड्डे पर तैनात टिकिट कर्मी को हड़काने का आडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आडियो में पुलिसकर्मी साइबर आरोपी से लेनदेन का आरोप लगाते हुए बस अड्डा कर्मी से गाली-गलौच कर रहा है। गोवर्धन पहुंचे पुलिस कर्मी और बस अड्डा कर्मी में देर शाम सुलहनामा हो गया है।
विज्ञापन

बस अड्डा पर तैनात कृपाल चौधरी ने बताया कि डीग कोतवाली में तैनात सिपाही रामवीर ठाकुर ने छह मई को मोबाइल पर फोन किया था। इसमें साइबर आरोपी को लेकर लेनदेन का मामला बताते हुए तीखी तकरार की। राजस्थान पुलिस ने कृपाल सिंह पर पैसे लेकर जमानत देने की बात कही। कृपाल सिंह और पुलिसकर्मी में जमकर तकरार होने का आडियो वायरल हो गया। ऑडियो में पुलिसकर्मी बस अड्डा कर्मी से गाली-गलौज कर रहा है। सोमवार को राजस्थान के पुलिसकर्मी बस अड्डा पर पहुंचे और कृपाल सिंह से तीखी नोकझोक करने लगे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर सुलहनामा की बात है, कोई विवाद नहीं है। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed