फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajadhiraj will give darshan to devotees during lunar eclipse

Mathura News: चंद्रग्रहण के दौरान भक्तों को दर्शन देंगे राजाधिराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rajadhiraj will give darshan to devotees during lunar eclipse
मथुरा। 7 सितंबर को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के दौरान जहां सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे, वहीं ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पूरे ग्रहणकाल के दौरान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि चंद्रग्रहण में पूरे समय ठाकुरजी के दर्शन खुले रहेंगे, हालांकि बाकी दर्शनों में बदलाव रहेगा। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को मंगला शृंगार और ग्वाल के दर्शन समय अनुसार ही होंगे और राजभोग के दर्शन सुबह 10 बजे से साढ़े 10 बजे तक होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद सांयकालीन उद्यापन के दर्शन दोपहर दो बजे से 2.10 तक और भोग संध्या आरती 2.40 से 2.50 तक होंगे। शयन के दर्शन 3.30 बजे से 4 बजे तक होंगे। इसके बाद रात्रि ग्रहण के दर्शन रात 9.57 से 1.27 तक होंगे और इस दौरान ठाकुरजी के पट खुले रहेंगे। यह भी बताया कि 8 सितंबर को 3.30 बजे मंगल के दर्शन होंगे और उसके बाद सेवा चालू रहेगी। राजभोग के दर्शन सुबह 6 बजे होंगे और सांयकाल के दर्शन नियमित समय अनुसार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed