फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rainy season is most dangerous for newborns

Mathura News: नवजातों के लिए सबसे खतरनाक है बारिश का मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rainy season is most dangerous for newborns
मथुरा। बारिश का मौसम नवजात शिशुओं के लिए सबसे अधिक खतरनाक है। सर्दी के मौसम में परिजन नवजात को पूरे कपड़े पहना कर रखते हैं। गर्मी में नवजात के स्वास्थ्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है, लेकिन बारिश के दाैरान मौसम ठंडा हो जाता है और धूप निकलने पर गर्म। महिला जिला अस्पताल की ओपीडी में नवजातों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सर्दी, गर्मी की अपेक्षा नवजातों के लिए बारिश का मौसम ज्यादा परेशान करता है। इस माैसम में उसे सर्दी, जुकाम तथा बुखार की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसलिए इस मौसम में बच्चों को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। माता-पिता को बच्चे को ऐसे स्थान पर सुलाना चाहिए, जहां का वातावरण एक जैसा रहे। डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि वैसे तो अस्पताल की ओपीडी 200 के करीब होती है, लेकिन वर्तमान में ओपीडी 250 के करीब पहुंच गई है। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन




बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए यह करें
- बच्चों को ऐसे स्थान पर सुलाएं, जहां का वातावरण एक जैसा रहे।
- यदि एसी चला रहे हैं तो उसका तापमान इतना रखें, जितना बच्चा सहन कर सके।
- बच्चों का बिस्तर दरवाजे के पास कभी न लगाएं, बिस्तर को दरवाजे से दूर रखें।
- जिस कमरे में बच्चा है उसका दरवाजा बार-बार न खोलें, इससे गर्म और ठंडी हवा कमरे में आती है।
- बच्चों को सीधे हवा के संपर्क में आने से बचाएं। कूलर-पंखे और एसी की सीधी हवा में बच्चों को कभी न सुलाएं।
- बच्चों के सिर को कपड़े से ढककर रखें, ताकि कान के जरिए उनके शरीर में हवा प्रवेश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed