{"_id":"66b90f2a116f5fc948005084","slug":"rainfall-relief-from-humidity-trouble-on-roads-mathura-news-c-369-1-mt11005-116980-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसे बदरा, उमस से राहत, सड़क पर आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसे बदरा, उमस से राहत, सड़क पर आफत
विज्ञापन
मथुरा/बलदेव। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को दिनभर हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। सप्ताहांत होने के कारण गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग, बरसाना और वृंदावन के प्रमुख बाजारों में सड़कों पर जलभराव से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वृंदावन में सुबह हल्की और दोपहर में तेज बारिश हुई। इससे गोपीनाथ बाजार, सीएफसी चौराहा, अठ खंभा, मथुरा-वृंदावन मार्ग सहित कई स्थानों पर भारी जलभराव हो गया। दो पहिया वाहन जलभराव के कारण बंद हो गए। वहीं नालियां चोक हो जाने के कारण दुकानों के भीतर पानी पहुंच गया। इधर, शहर के होली गेट, कृष्णा नगर, भूतेश्वर, कोतवाली रोड, बाईपास पर भी बारिश के कारण हल्का जलभराव हो गया।
जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश से धान की फसल को लाभ मिलेगा। बलदेव नगर व देहात क्षेत्र में बारिश से जगह-जगह जलभराव व कीचड़ हो गई। बलदेव विकास समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय व बलदेव विकास मंच संयोजक डाॅ. जगदीश पाठक, सभासद सौरभ पांडेय, सभासद रमाकांत शर्मा, कन्हैयालाल पांडेय, ब्रजेश पांडेय ने बताया कि नगर के नाले, नालियां बारिश में चोक होने से दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
...बारिश हुई तो पूर्णिमा मेले में बढ़ जाएगी दिक्कत
गोवर्धन में बारिश से लोगों को दिक्कत हुई। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि यदि 15 से 19 अगस्त तक पांच दिवसीय पूर्णिमा मेले के वक्त बारिश हुई तो श्रद्धालुओं को जलभराव से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में आन्यौर, बड़ा बाजार, राधाकुंड में जलभराव से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। मेले के लिए व्यवसायी तैयार हैं। वहीं बारिश में मार्ग तलैया बन जाने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। यह हाल कृष्ण विहार कालोनी, वंशीवट के समीप बनी काॅलोनी आदि का भी रहा।
दिल्ली निवासी राकेश गुप्ता ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में बारिश से जगह-जगह जलभराव हो जाता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। श्रद्धालु महेश वर्मा ने बताया कि आस्थावान ही क्षेत्र की आर्थिक व्यवस्था का आधार हैं। सुविधाएं होंगी तो पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय बलदेव मिश्रा व अनुज बंसल ने बताया कि जलभराव से खासी दिक्कत हो रही है। गोवर्धन नगर पंचायत के ईओ चैतन्य तिवारी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में जो नालियां हैं वह जल निगम ने नगर पंचायत को अभी तक नहीं सौंपीं हैं। फिर भी हमारा प्रयास है कि परिक्रमा मार्ग में पानी न भरने पाए।
पार्किंग में भरा पानी, गाड़िया निकालने के लिए जूझे भक्त
बरसाना। श्रीजी की नगरी में रविवार को बारिश के नालियां चोक हो गईं। इससे गलियों में पानी भर गया। बहाव के चलते सड़कें उखड़ गईं। वहीं राधारानी के दर्शन के लिए आए भक्तों की गाड़ियां पार्किंग स्थल में डूब गईं। ऐसे में देर रात तक भक्त अपनी गाड़ियों को निकालने के लिए जूझते रहे। संवाद
नहीं रुके परिक्रमार्थियों के कदम
राधाकुंड(मथुरा)। बारिश के बीच भी परिक्रमार्थियों के कदम नहीं थे। रविवार को पूरा परिक्रमा मार्ग गिरिराज महाराज के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। भक्तों को जगह-जगह हुए जल भराव के बीच होकर निकलना पड़ा। इस दौरान दंडवती परिक्रमा करने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण रामलीला मैदान, मिश्रा मोहल्ला, राधा रानी परिक्रमा मार्ग आदि स्थान पर जल भराव हो गया।