फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rain soaked paddy in Mathura market

Mathura News: मथुरा मंडी में बारिश से भीगा धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rain soaked paddy in Mathura market
कृषि उत्पादन मंडी में बारिश से भीगे अपने धान के दानों को देखता किसान। 
मथुरा। बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने नवीन कृषि एवं फल-सब्जी मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडी में बिक्री के लिए लाया गया धान भीगने से उसमें नमी बढ़ गई है। इसके चलते व्यापारी धान खरीदने से कतरा रहे हैं और दाम 900 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं।
विज्ञापन


बारिश से पहले मंडी में धान 3500 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा था। अब इसके दाम घटकर 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2025 में कुल 6 लाख 20 हजार क्विंटल धान आया था। इस बार अब तक 7 लाख 13 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मथुरा के अलावा अलीगढ़, एटा और मैनपुरी के किसान भी यहां धान बेचने पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद किसानों के सामने उपज को सुरक्षित रखने और उचित दाम पर बेचने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

-----------------

किसानों की बढ़ी चिंता

जलेसर के किसान पुष्पेंद्र ने बताया कि बारिश में धान भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है। व्यापारी अब पहले के मुकाबले कम दाम लगा रहे हैं। इससे लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। दौलतपुर फरह के किसान किशन सिंह ने कहा कि वे धान बेचने के लिए मंडी आए थे, लेकिन बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है। कई व्यापारी भीगा धान खरीदने से मना कर रहे हैं, जिससे मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

मंडी में खरीद पर असर

नवीन कृषि एवं फल-सब्जी मंडी में कई व्यापारी अधिक भीगा धान खरीदने से साफ इन्कार कर रहे हैं। धान में नमी बढ़ने से उसकी गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ा है। किसानों को अपनी उपज को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं। उचित दाम न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed