फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rain,farmer,disaster

बारिश व ओलों ने किसानों की तोड़ी कमर, खेतों में गिरी फसल

Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
rain,farmer,disaster
बरसाना क्षेत्र में ओलावृष्टि से पूरी तरह नष्ट हुई सरसों की फसल को देखते ग्रामीण। - फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। बरसाना और उसके आसपास के 12 गांवों में बृहस्पतिवार को गिरे ओलों से किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की गेहूं, सरसों, आलू की फसल प्रभावित हुई हैं। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम सात बजे आसमान से किसानों के लिए मुसीबत की बारिश हुई। रही-सही कसर ओलों ने निकाल दी। खेतों की खड़ी फसल नष्ट हो गई। देर रात तक बारिश होती रही। गांव रिठौरा, उच्चागांव, बरसाना, चिकसोली, मानपुर, रूपनगर, डभाला, राकोली, रहेड़ा, कमई आदि गांव में सूखे ओलों की बरसात से रबी की फसल को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने इस आपदा में जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव रिठौरा में शाम को एकदम मौसम खराब हुआ और हल्की बूंदे शुरू हुईं, चंद मिनट के बाद तेज हवा के साथ ओलों की बरसात शुरू हो गई। जिसके कारण गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामहारी शर्मा, रिठौरा
उच्चागांव में कल ओलों ने सरसों ओर गेहूं की फसल को भारी तबाह किया है। सरसों के पौधे ओलों के कारण पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। देर रात बारिश के कारण जमीन पर फसल गिर गई है।
-चरन सिंह गुर्जर, ऊंचागांव
बृहस्पतिवार को सूखे ओलों की बरसात के कारण सरसों, गेहूं व बरसम की फसल को नुकसान पहुंचा है। पशुओं के हरे चारे की समस्या हो गई है।
- देवकी नंदन शर्मा, चिकसोली
कल जिस पौधे पर ओला पड़ा वही पौधा नष्ट हो गया है। गेहूं, सरसों की फसल के साथ आलू की फसल को नुकसान हुआ है।
- पप्पू गुर्जर, डभाला
दो दिन में चार डिग्री पारा धड़ाम, ठिठुरन बढ़ी
बृहस्पतिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद चलीं ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शाम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। 9 बजे के बाद धूप निकली और उसके बाद सर्दी का असर कुछ कम हुआ। फिर शाम होते-होते सर्द हवाएं चुभने लगीं।

दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। राया के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed