फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rain and humidity increased stomach ailments, viral infection also caused problems

Mathura News: बारिश और उमस ने बढ़ाईं पेट की बीमारियां, वायरल ने भी किया परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rain and humidity increased stomach ailments, viral infection also caused problems
मथुरा। जिला अस्पताल में ओपीडी में पंजीकरण कराते मरीज। - फोटो : mathura
मथुरा। बारिश के साथ ही मौसम में उमस भी बढ़ी है। ऐसे में जलजनित बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त और पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा वायरल से पीड़ितों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए चिकित्सक पानी उबालकर पीने व साफ सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सक को दिखाने के लिए ओपीडी में सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए लाइन लगना शुरू हो गई हैं। एक मरीज को पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसमी बीमारी के ही सबसे ज्यादा मरीज इस समय आ रहे हैं। सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि सोमवार को वायरल के सबसे ज्यादा मरीज आए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय लोग वायरल बुखार, सिर में दर्द, पेट में गैस और गले में खराश की समस्या से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।
विज्ञापन


पानी ठहराव वाली जगहों पर मिल रहा है मच्छर का लार्वा

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पानी ठहराव वाली जगहों पर मच्छर का लार्वा भी मिल रहा है। अभी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फोगिंग भी शुरू नहीं हुई है, जिससे मच्छर के डंक का खतरा भी बढ़ रहा है। दिन के समय गर्मी और शाम के समय तापमान में गिरावट, मच्छरों के लिए अनुकूल मौसम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed