फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railways appointed Virendra as fair in-charge for Mudiya Fair

Mathura News: मुड़िया मेला के लिए रेलवे ने वीरेंद्र को बनाया मेला प्रभारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Railways appointed Virendra as fair in-charge for Mudiya Fair
मथुरा। मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए रेलवे ने मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) वीरेंद्र सिंह चौहान को मेला प्रभारी बनाया है। उन्होंने मंगलवार को जंक्शन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाएजा लेने के बाद स्टेशन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों के माध्यम से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसे लेकर रेलवे कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीनों प्रवेश द्वार पर मेला शेड बनाए जाएंगे। पूरे जंक्शन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर की जाएगी। ट्रेन में सवार या उतरते समय श्रद्धालु हादसे का शिकार न हों इसके लिए आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह चौहान को मेला प्रभारी बनाया गया है। मेला प्रभारी ने जंक्शन की व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि मुड़िया मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed