फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Railway station divided into six sectors for Janmashtami

Mathura News: जन्माष्टमी के लिए छह सेक्टरों में बांटा रेलवे स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Railway station divided into six sectors for Janmashtami
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी ने स्टेशन को दो और आरपीएफ ने चार सेक्टरों में बांटकर विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है। यह व्यवस्था 2 से 6 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और क्यूआरटी की टीम भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अनुभाग स्तर से करीब 200 पुलिसकर्मियों की मांग की है जबकि आरपीएफ ने भी 250 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी मांगे हैं। ये स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया और बाहरी मार्गों पर निगरानी रखेंगे। वहीं भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर लगातार गश्त की जाएगी। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि 2 से 6 सितंबर तक स्टेशन को सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन



ये हैं जीआरपी के सेक्टर
जीआरपी के पहले सेक्टर में मथुरा जंक्शन का मुख्य स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म क्षेत्र शामिल रहेगा। दूसरे सेक्टर में सर्कुलेटिंग एरिया, छावनी स्टेशन, वृंदावन की ओर जाने वाले बाहरी मार्ग शामिल हैं। दोनों सेक्टरों की जिम्मेदारी 12-12 घंटे की शिफ्ट में निरीक्षक को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरपीएफ के सेक्टर
आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए मथुरा जंक्शन को चार सेक्टर में बांटा है। सेक्टर एक में प्लेटफाॅर्म नंबर 8,9,10, सेक्टर दो में प्लेटफार्म नंबर 1,2,3, सेक्टर तीन में 4,5,6 और 7 को शामिल किया गया है। सेक्टर चार जंक्शन के तीनों गेट शामिल रहेंगे।




रेलवे प्रशासन ने भी की तैयारी
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसमें स्टेशन की सफाई, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, हेल्प डेस्क, होल्डिंग एरिया, प्रकाश, सफाई, शौचालय सहित कई व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed