{"_id":"5749e3274f1c1b2f07691dfd","slug":"railbus-will-began-early","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में फिर चलेगी रेल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में फिर चलेगी रेल बस
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दो माह में फिर चलेगी रेल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि दो माह के अंदर मथुरा से वृंदावन चलने वाली राधारानी रेल बस सही होकर फिर से दौड़ने लगेगी। सभी रेल ट्रैक के मीटर गेज से ब्रॉड गेज में बदलने के चलते रेल बस को सड़क मार्ग से होकर इज्जत नगर सही कराने के लिए भेजा जाएगा।
यह करीब दो माह में सही होकर मथुरा वापस आ जाएगी। रेल राज्य मंत्री ने पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम से बातचीत के दौरान भी इस संबंध में आश्वासन दिया।
वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के बाद रेल राज्यमंत्री मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि वृंदावन रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए अधिकारियों को योजना तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। कब्जाई गई रेलवे भूमि को चिह्नित कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा। खाली पड़ी भूमि का उपयोग होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रदेश में ब्रजभूमि ही सबसे बड़ा तीर्थस्थल माना जाता हैै। इसी को ध्यान में रखते हुए मथुरा से विभिन्न धार्मिक स्थलों तक सीधी रेल सेवा शुरू करने पर विचार चल रहा है। यह योजना ब्रज क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने को कारगर सिद्ध होगी। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने रेल राज्यमंत्री का दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।