{"_id":"6505f945c891d2daf0018d14","slug":"raid-on-cheese-plant-in-kosikalan-samples-collected-mathura-news-c-29-1-mtr1019-134926-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोसीकलां में पनीर प्लांट पर छापा, भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोसीकलां में पनीर प्लांट पर छापा, भरे नमूने
Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को पनीर प्लांट और अन्य डेयरी फार्म पर छापा मारा। सभी प्रतिष्ठानों से मिलावट के शक में नमूने भरे गए। उनको जांच के लिए लैब भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि कोसीकलां क्षेत्र के गोपाल बाग स्थित पनीर प्लांट पर कार्रवाई की गई। टीम द्वारा गोपाल बाग स्थित प्रधान डेयरी का सघन निरीक्षण कर पनीर तथा रखे हुए अपमिश्रक पाम ऑयल का सैंपल लिया। संबंधित डेयरी को नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद टीम ने कल्लू डेयरी तथा श्याम डेयरी का निरीक्षण कर दूध का एक-एक नमूना लिया।
डेयरी प्लांट पर मानक अनुसार लाइसेंस प्राप्त न होने के कारण संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया गया। इसके बाद टीम कोसीकलां क्षेत्र के पैगाम पहुंची, यहां धर्म डेरी तथा कलुआ डेयरी का सघन निरीक्षण कर मिलावट का संदेह होने पर दूध का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया। धर्म डेयरी के संचालक को मानक अनुसार लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सभी डेयरी संचालकों को हिदायत दी गई है कि वह दुग्ध पदार्थों का निर्माण स्वच्छ वातावरण में ही करें। अन्यथा उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, गजराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, खाद्य सहायक ताराचंद धारियां शामिल रहे।