फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rahul target pm modi during road show in mathura

मोदी ने अपने 15 दोस्तों में बांटे एक लाख करोड़: राहुल गांधी

Sun, 02 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 02 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
rahul target pm modi during road show in mathura
राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 15 उद्योगपति दोस्तों में एक लाख दस हजार करोड़ रुपया बांट दिया है। यदि इस पैसे से किसानों का ब्याज माफ करते या फिर सीमा पर लड़ने वाले जवानों की मदद की जाती तो देश का भला होता। उन्होंने जनता से सीधे संवाद करते हुए कहा कि ढाई साल में मोदी सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


किसान यात्रा लेकर मथुरा पहुंचे राहुल गांधी ने शनिवार सुबह 10:30 बजे अपने रोडशो की शुरुआत मसानी चौक पर स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन कर की। यहां से होलीगेट पर पहुंचे और सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन की शुरुआत लोगों से सीधा संवाद बनाते हुए की। कहा, बताइए ढाई साल हो गए मोदी सरकार को, क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए? बेरोजगारी दूर हुई? अच्छे दिन आए? पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए? 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को डायरेक्शन दे रहा हूं कि यदि वह उनके अनुसार काम करेंगे तो देश का भला हो सकता है। मनरेगा से रोजगार दें, किसानों का कर्ज माफ करें, जब हमारी सरकार थी तब किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया था। गांव की जेब में पैसा पहुंचा था।

छोटे दुकानदारों की तरक्की हुई, लेकिन यहां तो मोदी ने एक लाख दस हजार करोड़ रुपया अपने 15 दोस्तों में ही बांट दिया। जबकि कर्ज में डूबा किसान सुइसाइड कर रहा है। सीमा पर लड़ रहे जवान परेशान हैं। सेना को 7वें पे कमीशन में जो पैसा दिया गया है उसे सेना के चीफ लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पैसा कम है। सैनिकों का पैसा बढ़ाया जाना चाहिए था।


ऐसा नहीं है कि सरकार के पास पैसा न हो। आज भी 10 लाख करोड़ रुपया पड़ा हुआ है। यदि सरकार चाहे तो गरीबी दूर कर सकती है, लेकिन नीयत ही नहीं है। इस दौरान किसान रथ पर कांग्रेस के विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया और शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed