फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rahul gandi change agenda during road show after surgical strike operation

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बदला राहुल का अंदाज

Sun, 02 Oct 2016 12:25 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 02 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
rahul gandi change agenda during road show after surgical strike operation
राहुल गांधी का रोड शो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब राहुल गांधी सियासी पिच पर नया स्ट्रोक खेल रहे हैं। उनके भाषण का अंदाज बदल गया है, किसानों के  साथ भावुक अंदाज में जवानों का भी जिक्र कर रहे हैं। मथुरा में दो सभाएं कीं, दोनों जगह जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा, खेत में किसान और सीमा पर जवान न हो तो हम जीवित होने की कल्पना भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन


बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में रोड शो करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 30 अक्तूबर की रात को मथुरा पहुंच गए थे। शनिवार को उन्होंने किसान रथ लेकर यहां रोड शो किया। होलीगेट और दरेसी रोड पर भीड़ को संबोधित करने के दौरान किसानों और जवानों पर ही अपने भाषण को केंद्रित रखा।
विज्ञापन


बढ़ते कर्ज को लेकर किसानों का दर्द को उठाया तो वहीं जवानों की पीड़ा बयां की। एक बार को तो उनका गला भर आया था। कुछ इस तरह से बोले, ..आज हमारे जवान सीमा पर किन हालातों में रहते हैं किसी से छुपा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान की बाजी लगाते हैं, लेकिन उनके लिए सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। सातवें पे कमीशन में जवानों का वेतन नहीं बढ़ाया गया है। उनके परिवार वालों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। खेत में किसान और सीमा पर जवान न हों तो हमारा जीवन ही नहीं होगा।

सभा में जब बार-बार जवान की बात हुई तो भीड़ ने भी जोशीले नारे लगाने शुरू कर दिए। जय जवान-जय किसान गूंजने लगा, जबकि सर्जिकल स्ट्राइक से पहले राहुल की सभाओं में किसान, मजदूर और मोदी सरकार पर हमले में ही पूरा वक्त बीत जाता था। देवरिया से शुरू होकर दिल्ली तक जाने वाली इस किसान यात्रा के एजेंडे में अब तो जवान भी आ गए हैं।    

किसानों के बारे में यह कहा
कर्जा माफ,  बिजली बिल हाफ,  समर्थन मूल्य का हिसाब, चौबीस घंटे बिजली, किसानों के खेत से खरीद, कृषि उत्पादों का मूल्य, फसलों की सिंचाई के संसाधन बढ़ें।
जवानों के बारे में यह बोले

वेतन में बढ़ोत्तरी की जाए, जवानों के परिवार की सहूलियतें बढ़ें, जवानों के वेलफेयर प्रोग्राम बढ़ाए जाएं, जवानों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई जाए, जवानों के परिवारों को सुरक्षा दिलाई जाए, जवानों को अच्छे आवास दिलाए जाएं।


खूब लगे पाकिस्तान हाय हाय के नारे
मथुरा। राहुल गांधी जिंदाबाद.. पाकिस्तान हाय हाय के नारे भी खूब लगे। जिस वक्त राहुल गांधी का काफिला द्वारिकाधीश मंदिर के लिए जा रहा था उस वक्त आगे-आगे चल रहे युवा कांग्रेसी पाकिस्तान हाय हाय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। राहुल गांधी जिंदाबाद गूंज रहा था। पार्टी के कुछ नेताओं ने ऐसे नारे न लगाने को कहा भी, लेकिन कोई चुप नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed