{"_id":"57f005504f1c1bb8655740b3","slug":"rahul-gandhi-worshiped-in-dwarikadheesh-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में सरकार बनाने को द्वारिकाधीश की शरण में पहुंचे राहुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में सरकार बनाने को द्वारिकाधीश की शरण में पहुंचे राहुल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड शो शुरू होने से पहले राहुल गांधी करीब 15 मिनट तक द्वारिकाधीश मंदिर में रहे और विधि विधान के साथ पूजा की। इस दौरान सांसद राहुल गांधी ने मंदिर के रजिस्टर में अंग्रेजी में लिखा ‘थैंक्स ए वंडरफुल दर्शन, आई होप कम टू बैक सून’।
रोड शो शुरू करने से पहले राहुल गांधी द्वारिकाधीश के मंदिर पहुंचे। ठीक 10-50 पर वह मंदिर में पहुंच गए थे। यहां भगवान के दर्शन किए और उनके आगे एक साधारण भक्त की तरह बैठ गए। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी साथ में थे लिहाजा मंदिर के बारे में पूरी जानकारी की।
पूजा के बारे में पूछा। राकेश तिवारी ने राहुल गांधी को बताया कि ठाकुरजी के आगे जो भी भक्त भक्ति भाव के साथ मांगता है वह जरूर मिलता है। इस पर राहुल गांधी ने विधि विधान के साथ द्वारिकाधीश के दर्शन किए। बाद में मंदिर की परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन
मंदिर के सेवायत ठाकुर युवराज बागीश महाराज के पास पहुंचकर कहा कि मैं द्वारिकाधीशजी के आकर्षण में बंध गया हूं। उन्होंने 540 वर्ष पुरानी बल्लभाचार्य कुल की छवियों के बारे में जानकारी ली। बागीश महाराज ने उनके माथे ग्वाल बाल के भाव में पटुका बांधा और विशेष दुपट्टा ओढ़ाया। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, वीएन चतुर्वेदी, लक्ष्मण प्रसाद पाठक साथ रहे।
राहुल गांधी के द्वारिकाधीश मंदिर में प्रवेश करने के बाद अंदर जाने का रास्ता बंद कर दिया था। मंदिर के अंदर से बाहर आने का रास्ता ही खुला हुआ था, ताकि यदि किसी व्यक्ति को मंदिर से बाहर निकालना हो तो उसे आसानी से निकाला जा सके।
राहुल के सामने सतह पर आई गुटबाजी
जिले में कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई। शनिवार सुबह रिफाइनरी गेस्ट हाउस में विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व पालिकाध्यक्ष आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर तूतू-मैंमैं हुई। वहीं समर्थकों ने भी अलग-अलग नारेबाजी की।
शनिवार सुबह रिफाइनरी गेस्ट हाउस में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय अपने समर्थकों सहित पहुंचे थे। यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर पहले से ही मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
पूर्व पालिकाध्यक्ष ने विधायक माथुर पर रोड शो सहित कांग्रेस के सभी सफल कार्यक्रमों का श्रेय स्वयं लेने का आरोप लगाया। विधायक माथुर भी चुप नहीं रहे। दोनों के बीच मामला बढ़ता देखकर एक वरिष्ठ कांग्रेेस नेता ने बीच बचाव कराया। यही गुटबाजी राहुल गांधी के रोड में भी देखने को मिली।
यहां भी समर्थकों ने अलग-अलग नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित रमेश शर्मा ने विधायक प्रदीप माथुर को टिकट देने की बजाय यामिनीरमण आचार्य, श्यामसुंदर उपाध्याय और ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रमेशदत्त शर्मा को टिकट देने का अनुरोध किया।
राहुल गांधी का स्वागत किया
कांग्रेेस के वरिष्ठ नेता यामिनीरमण आचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का स्वागत किया तो प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह पांडव ने भी सांसद राहुल गांधी का जोरशोर से स्वागत किया। उनके साथ सुरेश चतुर्वेदी, ललित शर्मा, अरविंद चतुर्वेदी, प्रवीन गौड़, अनीता चावला आदि मौजूद रहे।