फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rahul gandhi will first visit temple in mathura

बांकेबिहारी, द्वारिकाधीश के दर्शन के बाद शुरू होगी कांग्रेस की यात्रा

Thu, 29 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 29 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi will first visit temple in mathura
राहुल गांधी बरेली में खुशनुमा मूड में
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहले धार्मिक चोला पहनेंगे। इसके बाद ही उनका सियासी ‘डोला’ उठेगा। प्रदेश के सियासी मूड को भांपते हुए राहुल गांधी के सिपहसालारों ने उनकी मथुरा यात्रा को धार्मिक आवरण पहना दिया है। वह न केवल बांकेबिहारी और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करेंगे, बल्कि संतों से मुलाकात भी करेंगे। यमुना पूजन के बाद ही उनका सियासी कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर उत्तर प्रदेश को कांग्रेस रंग में रंगने निकले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 30 सितम्बर को ब्रजभूमि में कदम रखेंगे। अलीगढ़ के रास्ते राहुल गांधी 30 सितंबर को शाम करीब 6.45 बजे मथुरा पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


एक अक्तूबर को राहुल गांधी के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 9:30 बजे बांकेबिहारीजी के दर्शन से होगी फिर मथुरा में ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन करेंगे। इसी दरम्यान संतों से भी मुलाकात करनी है। यमुना के विशेष धार्मिक महत्व को देखते हुए ब्रजभूमि में विश्रामघाट पर यमुना पूजन भी करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनका रोड शो शुरू होगा। सियायी यात्रा विश्रामघाट से होलीगेट, भरतपुरगेट, दरेसी होते हुए डीगगेट तक जाएगी। इस दौरान होलीगेट और दरेसी पर इस्लामियां इंटर कॉलेज में सभा को भी संबोधित करेंगे। 

राहुल गांधी 30 सितंबर को शाम के वक्त मथुरा आएंगे। रात्रि विश्राम उपरांत एक अक्तूबर को बांकेबिहारी, द्वारिकाधीश के दर्शन और यमुना पूजन करेंगे। इसके बाद उन्हें शहर में रोड शो करना है। सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में एसपीजी की टीम यहां आ चुकी है।
-नितिन बंसल, जिलाधिकारी


राहुल गांधी की सुरक्षा को एसपीजी ने डाला डेरा
राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने जिले में डेरा डाल दिया है। उनकी सुरक्षा की रणनीति बनाने के लिए बुधवार को डीएम ऑफिस में डीएम, एसएसपी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर के साथ करीब दो घंटे बैठक हुई। बैठक में डीएम नितिन बंसल, एसएसपी बबलू कुमार, एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, इंटेलीजेंस यूनिट्स, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन मौजूद रहे।



एक अक्तूबर को बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक अक्तूबर को सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे हैं। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ एसपीजी ने सुरक्षा का खाका खींचा। बुधवार शाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर मार्ग को भी परखा। मंदिर की वीआईपी गैलरी में विधायक प्रदीप माथुर, उद्योगपति महेश पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया और नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक को ही एंट्री की अनुमति मिली है। इसके साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सेवायतों में शैलेंद्र गोस्वामी, अतुल कृष्ण गोस्वामी और गोपी गोस्वामी ने राहुल गांधी को पूजन कराएंगे। नगर कांग्रेस कमेटी उनके स्वागत के लिए गुुरुवार को बैठक आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed