फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rahul gandhi road show in mathiura

व्यायाम, दर्शन, फिर जनता के बीच प्रदर्शन

Sun, 02 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 02 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi road show in mathiura
राहुल गांधी
मतदाताओं को लुभाने आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस प्रयास में कामयाब रहे। उनके रोड शो में उम्मीद के मुताबिक भीड़ उमड़ी। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत व्यायाम के साथ की, फिर दर्शन किए। इसके बाद जनता के बीच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात रिफाइनरी के गेस्ट हाउस में रुके राहुल गांधी ने शनिवार सुबह उठने के बाद पहले व्यायाम किया। फिर फ्रेश होने के बाद करीब 10 बजे द्वारिकाधीश मंदिर के लिए रवाना हुए। मसानी चौक पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से वह सुबह 10:52 बजे द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


करीब 11:07 बजे वह मंदिर से बाहर निकले। यहां से वह खुली बस में रोड शो करते हुए होलीगेट पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। फिर कोतवाली रोड से होते हुए इस्लामिया इंटर कालेज पहुंचकर संबोधन किया। इसके बाद डीग गेट पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मसानी चौक, गोकुल रेस्टोरेंट होते हुए आगरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने भेंट किए उपहार
- द्वारिकाधीश मंदिर में सांसद राहुल गांधी को जिला महासचिव प्रखर चतुर्वेदी ने चांदी की बांसुरी भेंट की। 
- होलीगेट पर पूर्व पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मां दुर्गा की तस्वीर भेंट की। 

- कोतवाली रोड स्थित दलपत खिड़की पर सभासद उमेश शर्मा और विनोद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उन्हें चांदी का फरसा और तिरंगा लगा चांदी का मुकुट भेंट किया।
- कोतवाली रोड पर प्रदेश सचिव मलिक अरोड़ा ने गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सांसद राहुल गांधी को तलवार भेंट की।

- दरेसी रोड स्थित इस्लामिया इंटर कालेज पर ब्लॉक प्रमुख राया कृष्णवीर सिंह ने कदंब वृक्ष के नीचे विराजे श्रीराधाकृष्ण प्रतिमा भेंट की।

स्वागत करने की मची रही होड़
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी जैसे ही हाईवे स्थित गोकुल रेस्टोरेंट पहुंचे, यहां से उनके काफिले पर पुष्पवर्षा शुरू हो गई। जो कि डीग गेट पर उनके रोड शो खत्म होने के बाद ही समाप्त हुई। इस दौरान मसानी चौक, द्वारिका पेड़े वाले, द्वारिकाधीश मंदिर से होलीगेट, होलीगेट से कोतवाली रोड, दरेसी रोड, डीग गेट तक सांसद राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए समर्थकों में होड़ मची रही।


यह नेता रहे उनके साथ
इस दौरान एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, जिला महासचिव विनेश सनवाल, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लता सिंह चौहान, अजय शर्मा एडवोकेट, मुकेश धनगर, राहुल अरोड़ा, तपेश गौतम, उमेश शर्मा सभासद, विपुल पाठक, दिनेश पाठक, रूपा पहलवान, बबलू चौहान, अजय चौहान, संजय भारद्वाज, कीर्ति कौशिक, आशुतोष शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ, रामेश्वर दयाल शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, पंकज पाठक, सतीशचंद शर्मा, डॉ. डीडी गर्ग, ताराचंद अग्रवाल, हरचरन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed