फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Raghavendra to be the Chief Coordinator of the Chhappan Bhog Mahotsav

Mathura News: राघवेंद्र होंगे छप्पन भोग महोत्सव के मुख्य संयोजक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Raghavendra to be the Chief Coordinator of the Chhappan Bhog Mahotsav
मुख्य संयोजक चुने गए राघवेन्द्र गर्ग का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते संस्थापक मुरारी अग्रवाल।
गोवर्धन। अनंत चतुर्दशी पर गिरिराज तलहटी में छप्पन भोग महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभु 21 हजार किलो के व्यंजन चखेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महोत्सव का मुख्य संयोजक प्रमुख समाजसेवी राघवेंद्र गर्ग को चुना गया है। अनमोल बंसल, दिनेश मंगल और नितिन अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

गिरिराज सेवा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हुए चयन के बाद संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने नवनिर्वाचित मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग को पटुका पहनाकर मुख्य संयोजक घोषित किया। समिति के अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राघवेंद्र गर्ग ने कहा कि छप्पन भोग दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आते हैं। पिछले एक महीने से कोलकाता और ओडिशा के कारीगर भव्य राजमहल बनाने में जुटे हैं। थाईलैंड, मलेशिया और मॉरीशस से आए फूलों से सजावट की जाएगी। पूरी तलहटी को हरिप्रीतम का रूप दिया जा रहा है। शुद्ध गाय के घी से बने 21 हजार किलो छप्पन भोग व्यंजन गिरिराज प्रभु को अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन

25 सितंबर अनंत चतुर्दशी को पंडित शरद मुखिया द्वारा सोने, चांदी और नवरत्नों से राजाधिराज शैली में प्रभु का शृंगार किया जाएगा। मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग ने बताया कि पूरा समिति परिवार छप्पन भोग महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जुटा हुआ है। इस अवसर पर समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, राजेंद्र कुमार सर्राफ, भगवान दास खंडेलवाल, कपिल अग्रवाल, नीरज गोयल, दिनेश सादाबाद, हरीश जैन सर्राफ, राजू-राजेश सर्राफ, पंकज जौहरी, बांके सोनी, विनय अग्रवाल, अंगूठी लल्लू सिंह, हरीश अग्रवाल (गिलट वाले), महेश मानसरोवर, सुनील बंसल, दिनेश मार्बिल, देवेश शरण सर्राफ, दीपक बाटी, कृष्ण कुमार कन्नू, दिनेश मंगल, आयुष मित्तल सर्राफ, प्रदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed