{"_id":"69542ccb94ce703b0b0e9512","slug":"radhika-and-yashpal-power-sehwag-blasters-to-their-first-win-mathura-news-c-369-1-mt11002-140476-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधिका और यशपाल के दम पर सहवाग ब्लास्टर्स की पहली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधिका और यशपाल के दम पर सहवाग ब्लास्टर्स की पहली जीत
विज्ञापन
जिला जूनियर क्रिकेट लीग में खेलते खिलाड़ी।
मथुरा। क्रिकेट एकेडमी फॉर एक्सीलेंस के तत्वाधान में आयोजित यश चौधरी मेमोरियल टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच सहवाग ब्लास्टर्स और तेंदुलकर मास्टर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में सहवाग ब्लास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेंदुलकर मास्टर्स को करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि बुमराह ब्लास्टर्स ने पहले ही फाइनल में जगह बना ली। विराट क्लासिकल्स और बुमराह ब्लास्टर्स के बीच आज फाइनल मुकाबला होगा।
हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में तेंदुलकर मास्टर्स के कप्तान शिवांग शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहवाग ब्लास्टर्स ने निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। कप्तान राधिका यादव ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए। तेंदुलकर मास्टर्स युगल चौधरी और आराध्य कौशिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेंदुलकर मास्टर्स की टीम सहवाग ब्लास्टर्स के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और महज 14 ओवर में 62 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से हर्षित यादव ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। सहवाग ब्लास्टर्स के यशपाल ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यशपाल और राधिका यादव को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
अंपायरिंग शिव प्रताप और अतुल तिवारी ने की। कोच जगदीश अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया है। विराट क्लासिकल्स और बुमराह ब्लास्टर्स ने अपने दोनों लीग मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार (आज) सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।