फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   radhavallabh maharaj in shiv clothes

राधाबल्लभलाल ने दिए शिव के वेश में दर्शन

Mon, 08 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Mon, 08 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
radhavallabh maharaj in shiv clothes
राधाबल्लभ मंदिर में पारंपरिक खिचड़ी महोत्सव के अंतर्गत रविवार को ठाकुर राधाबल्लभ लाल ने भगवान शिव के वेश में भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


राधाबल्लभीय संप्रदाय की परंपरा के अनुसार पौष और माघ मास में चलने वाले खिचड़ी महोत्सव में ठाकुरजी सुबह मंगला दर्शन के समय विभिन्न पारंपरिक और प्रचलित वेश धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं।

रविवार सुबह भक्तों ने भगवान शिव बने ठाकुर राधाबल्लभलाल की मनोहारी छवि के दर्शन किए। इस दौरान समूचा मंदिर प्रांगण भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में भक्तों ने पुण्य फलदायी खिचड़ी महोत्सव के दर्शन का लाभ लिया। इस अवसर पर टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, कन्हैया गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed