फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radharani Braj Yatra reached the last stop

अंतिम पड़ाव पर पहुंची राधारानी ब्रजयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Radharani Braj Yatra reached the last stop
नंदगांव। पद्मश्री रमेश बाबा मान मंदिर बरसाना की श्रीराधारानी ब्रज 84 कोस यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर बरसाना पहुंच गई। यहां स्थानीय लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बुधवार को ब्रज के वन सरोवर यमुना महारानी व गोमाता के संरक्षण संवर्धन एवं हरिनाम प्रभात फेरी की प्रेरणा गांव-गांव देती हुई ब्रजयात्रा काम्यवन से चल कर कनवारा, नागाजी की स्थली कदम खंडी, सुदेवी सखी के सुनहरा होते हुए बरसाना पहुंची।
विज्ञापन

एक माह बाद लौटे यात्रियों के स्वागत में बरसाना वासी पलक पावड़ा बिछाए प्रतीक्षारत थे। देखते ही अत्यंत हर्षित हो पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर अपनी भावाभिव्यक्ति करने लगे। बरसाना में दिवाली जैसा नजारा था। चित्रा सखी मंदिर पर महंत ने ठाकुर जी की आरती उतारी। चिकसौली प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोगों ने यात्रिओं को दूध, केला आदि वितरित किए। रासेश्वरी विद्यालय में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

मानपुर में प्रधान आशा देवी व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह सहित अनेक लोगों ने यात्रिओं का सत्कार किया। यात्री ब्रजवासियों के प्रेम रस का पान करते हुए माताजी गोशाला पहुंचे, जहां गोभक्तों ने यात्रिओं का स्वागत किया। यात्रा के मुख्य संयोजक राधाकांत शास्त्री, सुनील सिंह, नर सिंह दास, राजकुमार शास्त्री, ब्रजशरण ने निर्विघ्न यात्रा संपन्न होने पर गो पूजन किया। इस अवसर पर बरसाना से गोशाला तक राधा रानी ब्रज यात्रा के प्रेरक व मुख्य संरक्षक विरक्त संत रमेश बाबा भी साथ रहे। साध्वी गौरी, नर सिंह दास, साध्वी तुंगविद्या, साध्वी प्रतीक्षा देवी आदि ने मधुर स्वर में रसिया व कीर्तन का गान कर मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed