Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radha Rani Braj Yatra Concludes After 36 Days Devotees Bid Emotional Farewell in Barsana

36 दिन की ब्रज यात्रा पूरी: विदाई के समय छलक पड़े श्रद्धालुओं के आंसू,  नम आंखों से बोले- अगले साल फिर बुलाना

Sun, 29 Nov 2026 02:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 02:07 PM IST
सार

राधारानी ब्रज यात्रा पूर्ण कर ठाकुर मान बिहारी लाल अपने मान भवन में विराजमान हो गए। इसके साथ ही 36 दिन से ब्रज में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का घर लाैटना शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Radha Rani Braj Yatra Concludes After 36 Days Devotees Bid Emotional Farewell in Barsana
राधारानी ब्रज यात्रा का समापन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रज से विदाई की बेला आई तो यात्रियों की आंखें छलक उठीं। 36 दिन तक ठाकुरजी के साथ ब्रज के गांव, वन, पर्वत और तीर्थों में विचरण करने के बाद लौटते कदमों के साथ मन ब्रज में ही रह गया। यात्रा शिविर से ठाकुरजी के साथ संकीर्तन करते, नाचते-गाते निकले यात्री प्रथम पूज्य पद्मश्री रमेश बाबा की समाधि पर पहुंचे। यहां समाधि की परिक्रमा करते समय श्रद्धालु भावविह्वल हो उठे। बाबा की समाधि को नम आंखों से निहारते हुए यात्रियों ने घर लौटने की अनुमति मांगी। ब्रज से बिछड़ने की पीड़ा उनके आंसुओं में साफ झलक रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


 
Trending Videos

Radha Rani Braj Yatra Concludes After 36 Days Devotees Bid Emotional Farewell in Barsana
राधारानी ब्रज यात्रा का समापन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समाधि पर श्रद्धापूर्वक नमन करने के बाद यात्री व्यथित हृदय से मान मंदिर पहुंचे। ठाकुरजी के चरणों में प्रणाम कर अगले वर्ष फिर ब्रज बुलाने की अर्जी लगाई। 36 दिन की राधारानी ब्रज यात्रा के दौरान ठाकुरजी के साथ बिताए पल, संकीर्तन और ब्रज के तीर्थों की स्मृतियां यात्रियों के मन में उमड़ रही थीं। 

 
विज्ञापन

Radha Rani Braj Yatra Concludes After 36 Days Devotees Bid Emotional Farewell in Barsana
राधारानी ब्रज यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विदाई के समय उनके हृदय में ब्रज लौटने की आस और ठाकुरजी के सानिध्य की लालसा बनी रही। यात्रा प्रबंधकों राधाकांत शास्त्री, ब्रजदास, नृसिंह दास, राजकुमार शास्त्री, महेश शास्त्री, बाबा ब्रजशरण दास आदि ने यात्रियों को विदाई दी। राधारानी ब्रज यात्रा पूर्ण कर ठाकुर मान बिहारी लाल अपने मान भवन में विराजमान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed