{"_id":"5dbb2a7f8ebc3e01506f0b0a","slug":"radha-kund-mathura-news-agr4129839181","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान-आचमन नहीं किया, कुंड को नमन कर लौट रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान-आचमन नहीं किया, कुंड को नमन कर लौट रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
मथुरा। काई के कारण हरा दिख रहा राधारानी कुंड का जल।
- फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। प्रदूषण के कारण राधाकुंड-श्यामकुंड में अब श्रद्धालु स्नान और आचमन करने से कतरा रहे हैं। श्रद्धालु दूर से राधारानी कुंड को नमन कर लौट रहे हैं। गुरुवार को जल की सतह पर हरी काई जमने से श्रद्धालुओं ने स्नान और आचमन नहीं किया। आस्था के चलते कुछ श्रद्धालु स्नान तो कर रहे हैं, लेकिन उनके मन में भय व पीड़ा है।
बुधवार को एसडीएम राहुल यादव ने राधारानी कुंड के जल का निरीक्षण किया था। राधाकुंड-श्यामकुंड के जल की स्वच्छता को लेकर ईओ महेंद्र कुमार को दिशा निर्देश दिए थे। प्रतिदिन राधा रानी कुंड के जल पर काई की सतह मोटी होती जा रही है। इससे जल से बदबू आना शुरू हो गया है। इसके चलते श्रद्धालुओं के मन को ठेस पहुंच रही है।
राधा रानी कुंड के जल का यह हाल देख कर अधिकांश श्रद्धालु बिना आचमन और स्नान किए केवल नमन कर घर लौट रहे है। ब्राह्मण महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पन शुक्ला का कहना है कि राधाकुंड-श्यामकुंड के जल को स्वच्छ कराने की ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। प्रदूषण के कारण लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।