{"_id":"65f87973d36bf232e1077f9d","slug":"radha-krishna-form-played-holi-with-enthusiasm-in-mathura-there-was-laughter-in-comedy-poetry-conference-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Holi 2024: राधा-कृष्ण स्वरूप ने जमकर खेली होली, हास्य काव्य सम्मेलन में हंसी-ठहाके भी लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Holi 2024: राधा-कृष्ण स्वरूप ने जमकर खेली होली, हास्य काव्य सम्मेलन में हंसी-ठहाके भी लगे
Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:34 PM IST
सार
Mathura Holi 2024: होली मिलन समारोह के दौरान राधा-कृष्ण स्वरूप ने जमकर होली खेली। वहीं हास्य काव्य सम्मेलन में हंसी-ठहाके भी लगे।
विज्ञापन
होली पर प्रस्तुति देते श्रीकृष्ण-राधा स्वरूप कलाकार
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में जाट जनचेतना महासभा संस्था द्वारा मोतीकुंज स्थित स्थानीय होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के विख्यात एवं सामाजिक व्यक्तित्व को सम्मानित भी किया गया। हास्य काव्य सम्मेलन में हंसी के भी ठहाके लगे।
विज्ञापन
समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। नवनियुक्त एमएलसी चौ. योगेश नौहवार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। डॉ. नरेंद्र सिंह (एम्स दिल्ली) को राजा महेंद्र प्रताप सेवा सम्मान उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता ने प्राप्त किया। सेनेटरी पैड मिशन की प्रेरणास्त्रोत दिव्या मलिक, कवियत्री निभा चौधरी, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एड. राजेंद्र वर्मा, बाबा कढ़ेरा सिंह शिक्षण संस्थान के प्रबंधक सुरेश सिंह को भी सम्मानित किया गया। तदोपरांत सजातीय बंधुओं ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त कर होली खेली।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने सांस्कृतिक गायन, होली नृत्य किया। कवि विनय, सबरस मुरसानी, बलबीर बेचैन, जितेंद्र चौधरी ने हास्य कविताओं का उपस्थित जनसमूह काे गुदगुदाया। संचालन चौ. श्यामवीर सिंह, रवि नौहवार व चंद्रपाल सिंह ने किया। डॉ. शेखर तेवतिया, चौ. राजवीर सिंह कुशवाहा, प्रतिमा, सविता, पलक सोलंकी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
संस्था सचिव कृष्ण पाल सिंह तेवतिया संयोजक रहे। चौ. राजवीर सिंह कुशवाहा, संस्था अध्यक्ष चौ. रामपाल सिंह, देशराज सिंह, अनिल चौधरी, ममता, अनिल कुमार चौधरी, जगदीश चौधरी, डॉ. अशोक सिकरवार, चौ. सतवीर सिंह, हर्ष चौधरी, बलवीर सिंह, कैप्टन राजाराम, विजय सिंह, गंगाराम चाहर आदि मौजूद रहे। चौ. केपी सिंह ने आभार व्यक्त किया।