{"_id":"48d575a285856bbcb5b1c951048da4ec","slug":"querrel-by-woman-at-lover-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में बुधवार को एक युवती घरवालों के विरोध के बाद भी अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। काफी हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवती और उसके प्रेमी को थाने ले आई।
थाने में दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक-युवती साथ चले गए।
मामला थाना राया नागल रोड और मांट रोड का है। एक युवती मांट रोड स्थित अपने प्रेमी के मकान पर जा पहुंची और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई थी।
बात बढ़ती देख लड़के के पिता ने पुलिस को फोन कर दिया और सूचना पर थाना प्रभारी संजीव तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों को परिवारीजनों के साथ थाने ले आए।
थाने में देर तक चले विचार विमर्श के बाद दोनों ने पुलिस को लिखित बयान दिया कि उनकी शादी पूर्व में ही न्यायालय में हो चुकी है और दोनों बालिग हैं।
इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका साथ-साथ चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने एक साल पहले 22 फरवरी 2015 को न्यायालय में विवाह कर लिया था।