फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Quarrels over land

मथुरा के 2700 परिवारों में धधक रही जमीनी रंजिश की आग

Fri, 19 Jul 2019 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Quarrels over land
झगड़ा कहीं खेत का है तो कहीं चकरोड का। ग्राम पंचायत की भूमि पर भी गोलियां चल चुकी हैं। यूं तो जमीन के झगड़े गांव-गांव में हैं लेकिन जिनमें आए दिन विवाद होता रहता है ऐसे मामलों की संख्या 2700 है।
विज्ञापन


शेरगढ़, बरसाना, नौहझील, वृंदावन और फरह में जमीन के झगड़े सबसे ज्यादा हैं। भूमि के झगड़े में एक साल के भीतर 32 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। सोनभद्र में हुईं दस हत्याओं के बाद अब प्रशासन इन विवादों की निगरानी करने में जुट गया है।
विज्ञापन


जनपद में अगर ग्राम पंचायतों की बात की जाए तो 516 है, जबकि मजरों की संख्या 786 है। यूं तो हर गांव और मजरों में जमीन के विवाद चल रहे हैं लेकिन तहसील और एसडीएम कोर्ट से मिले आंकड़ों के मुताबिक 2700 परिवारों में जमीन को लेकर दुश्मनी चली आ रही है। इनमें मुकदमे चल रहे हैं। कहीं मेड़ का विवाद है तो कहीं जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जगहों पर दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने के मामले चल रहे हैं। अब सोनभद्र में जमीनी रंजिश में 10 लोगों की हत्या के बाद इस प्रकार के मामलों की निगरानी की आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि जो मामले जमीनों के हैं उनका निस्तारण कराया जाता है। तहसीलों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस को भी चौकस किया गया है।


संपूर्ण समाधान दिवस में भी सबसे ज्यादा मामले जमीन के
मंगलवार को लगने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले जमीनी विवाद के ही आ रहे हैं। किसी की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है तो किसी के खेत की मेड़ पड़ोसी ने काट ली है। इतना ही नहीं अफसरों के सामने पेश होने वाले फरियादियों में सबसे ज्यादा मामले जमीन के ही आ रहे हैं। अब शासन ने भी इस प्रकार के विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed