{"_id":"58daace14f1c1bd83763e7ca","slug":"pwd-start-working-acording-cm-s-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जून के अल्टीमेटम ने उड़ाई अफसरों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जून के अल्टीमेटम ने उड़ाई अफसरों की नींद
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी ने शुरू की रोडों की मरम्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अल्टीमेटम ने लोकनिर्माण विभाग के अफसरों की नींद उड़ा दी है। इंजीनियर सड़कों का हाल जानने के लिए दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क निर्माण का प्रपोजल शासन को जल्द भेजा जा सके।
दो दिन पहले ही दिए गए मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड के इंजीनियर सर्वे में जुट गए हैं। प्रांतीय खंड के एक्सईएन ने बताया कि सर्वे का काम शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा ध्यान जिले के उस रिंग रोड पर है जो कोसीकलां से नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, सौंख को जोड़ते हुए मथुरा से जोड़ते हुए एक्सप्रेसवे राया इंटरचेंज तक पहुंचेगा।
83 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर करीब 500 करोड़ का खर्च का अनुमान है। इसके अलावा मथुरा से डींग मार्ग पर काम किया जाएगा। छाता से गोवर्धन और ओल से जाजमपट्टी की हालत बेहद खराब है। पीलीभीत- बरेली-भरतपुर मार्ग पर काम किया जा रहा है। निर्माण खंड के एक्सईएन का कहना है कि ग्रामीण अंचल की सड़कों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेज दिए जाएंगे।