{"_id":"62d2fbefa3cf3c349a356a5d","slug":"put-the-photos-of-pm-and-cm-in-the-garbage-service-of-contract-sweeper-terminated-mathura-news-mtr5209143144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम और सीएम के फोटो कूडे़ में डाले, संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम और सीएम के फोटो कूडे़ में डाले, संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम कार्यालय के समीप सुभाष इंटर कॉलेज के पास कूडे़ में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर मिलने पर एक संविदा सफाईकर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
संविदा सफाई कर्मी बॉबी पुत्र दुलीचंद द्वारा कूड़ा एकत्र किया जा रहा था। यहां कूडे़ के ढेर में किसी ने साफ-सफाई करने के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर डाल दी थी। यहां से गुजर रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं ने उक्त सफाईकर्मी को टोका।
इस पर बहस होने लगी। लोगों के समझाने पर सफाई कर्मचारी ने तत्काल तस्वीर को कूड़े से हटा दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों का कहना था कि कूड़े में पड़ी तस्वीर को उक्त सफाईकर्मी ने हटाकर अलग नहीं रखा वरन अपनी ढकेल में डाल लिया। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने बताया कि इस मामले में संविदा सफाईकर्मी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।